10 अप्रैल दिन मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों पर बजरंगबली की रहेगी विशेष कृपा…

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 10 अप्रैल दिन मंगलवार

10 अप्रैल दिन मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों पर बजरंगबली की रहेगी विशेष कृपा...

 

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-दशमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:38
सूर्यास्त-06:22
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
03:00 से 04:30 तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-दोपहर 12:23 से 01:57 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-व्यवसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा व लाभ भी मिलेगा । परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य का निर्णय उसे व्यवहारिकरूप से विचार करने के बाद लें। कार्यभार के कारण शिथिलता का अनुभव होगा। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज अति संवेदन शीलता से बचें ये भावना आपको हानि पहुँचा सकती है। मान-सम्मान का ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-आज संभव है कि जरूरत की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी हो सकेगी उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। साझेदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-आज  दैनिक कार्य विलंब से पूरे हों सकते हैं। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें साथियों से सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है। अधिकारियों से विवाद को टालें। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-आज संभव है पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। अचानक धन खर्च होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। शेयर-सट्टा से दूर रहे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-आज आप मानसिक रूप से चिंताग्रस्त हो सकते हैं। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव करेंगे। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज आपके लिए लाभदायी दिन है।आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी भाग्य लाभ दिलाएगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आप व्यापारिक तनाव से व्यथित हो सकते हैं, व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता मिलने में दिक्कत आएगी। जनसंपर्क से लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :-आज दोस्तों और सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिल सकता है। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गिरने या चोट लगने की सम्भावना हैं।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज आप पैसे के लेन देन में सावधान रहें।  स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन संभव है। गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचकर रहें।
 राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आप समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और जीवनसाथी की तरफ से लाभ होगा। 
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।

1 आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्णपक्ष दशमी तिथि है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सर्बस दान दीन्ह सब काहू। जेहिं पावा राखा नहिं ताहू।।
मृगमद चंदन कुंकुम कीचा। मची सकल बीथिन्ह बिच बीचा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि जब श्री अयोध्या जी मे सभी को चक्रवर्ती श्री महाराज दशरथ जी के चार अद्भुत पुत्र हुवे तो मागध, सूत, बंदी, गुणगान करने वाले सब गुण गान करते है मंगल गीत व बधाई लुटा रहे है सभी ने राम जन्म के उत्साह में अब कुछ दान कर दिया अर्थात जो मिला वो संग्रह न करके दान कर दिया कस्तूरी ,कुमकुम की कीच मच गई मनो ऐसा प्रतीत हो रहा कि आज सारे अयोध्या में सबके घर बेटा पैदा हुवा है, क्योकि सुषुमाकन्द भगवान रामचन्द्र प्रगट हुवे हैं सब जीव हर्ष में भरे पूरे हैं।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, सरस् श्रीरामकथा व्यास व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button