फिल्म में एक तरफा प्यार में पागल हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, दिए कई बोल्ड सीन
पटना.भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस मोहिनी घोष ने फिल्म जिला चंपारण के प्रमोशन के लिए बिहार के कई जिलों का दौरा किया। फिल्म में मोहिनी पम्मी का किरदार निभा रही हैं। वह एक्टर खेसारी लाल यादव के प्यार में बचपन से ही पागल रहती हैं। 
बिहारियों के कारण भोजपुरी से हुआ लगाव…
– मोहिनी ने बताया कि बिहार और भोजपुरी से मेरा लगाव बचपन से है। कोलकाता में जहां मेरा घर है, वहां बिहार के लोगों की संख्या काफी अधिक है। इसके कारण भोजपुरी भाषा भी बंगाल में सुनने को मिलती थी। इसलिए मुझे भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना अच्छा लगता है।
– दूसरी बात यह है कि भोजपुरी आज ग्लोबल लैंग्वेज है। कई देशों में भोजपुरी बोलने समझने वाले लोग हैं। इसकी कनेक्टिविटी का जवाब नहीं। अपनी अभिनय कला को ज्यादा ये ज्यादा लोगों तक ले जाने के लिए मैंने इस इंडस्ट्री को चुना।
– फिल्म के बारे में मोहिनी ने कहा कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इसलिए खुद को अपने किरदार में हू-ब-हू ढालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
– फिल्म में मेरा किरदार पम्मी का है, जो बचपन से ही खेसारीलाल के प्यार में पागल रहती है। यह एकतरफा प्यार होता है, जिसका बाद में बलिदान करना पड़ता है।
इसे भी देखें:- सऊदी अरब में फंसी इस भारतीय लड़की ने भगवंत मान से लगाईं मदद की गुहार, कहा- प्लीज बचा लीजिये मुझे..
– इस तरह के किरदार को निभाना आसान नहीं है, एक कलाकार के रूप में ऐसी भूमिका आपको और भी मैच्योर करती है।
– मैं मानती हूं कि एक सही कलाकार वही है, जो मुश्किल चुनौतियों का समाने करते हुए फिल्म में अपने किरदार को जीवंत बना दें।
– मोहिनी पश्चिम बंगाल की कोलकाता की रहने वाली है। अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।





