हरभजन ने कर दिया ऐसा काम, विराट हों या धवन, सबने किया सलाम,

हरभजन सिंह, ये नाम है टीम इंडिया के टर्बनेटर का. ये नाम है टीम इंडिया के मैच विनर का. भारतीय टीम के लिए खेलते हुए हरभजन सिंह ने कई दफा जीत की स्क्रिप्ट मैदान पर अपनी फिरकी से लिखा है. यही काम उन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए किया और अब इस सीजन में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करते दिखेंगे.
विराट से लेकर धवन तक और रैना से लेकर गंभीर तक सभी हरभजन सिंह के मैच जिताऊ मिजाज से भली-भांती वाकिफ हैं. यही वजह है कि वे उनका सम्मान भी करते हैं. लेकिन इस बार इन क्रिकेटरों ने हरभजन की तारीफ क्रिकेट में उनके योगदान के लिए नहीं बल्कि उनके एक गाने को लेकर की है.
राशिद बने सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज
हरभजन का ‘इक सुनेहा’
अपने साथी क्रिकेटरों से मिले बधाई संदेशों को हरभजन सिंह ने भी तहे दिल से स्वीकार किया है. उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा ने तो लोगों से ये अपील भी की है कि वे भज्जी के इस वीडियो सॉन्ग को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि उतने ही ज्यादा लोगों तक पहुंचे.
बहरहाल, इस गाने के जरिए दिए बेहतरीन संदेश के हिट होने के बाद हरभजन की निगाह अब आईपीएल-11 में अपनी नई फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर है.





