लड़की ने प्यार करने से किया मना, लड़के ने उठाया ये बड़ा कदम

जगाधरी की श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी में बीए के छात्र का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि युवक जगाधरी की एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। युवती के फ्रेंडशिप से मना करने के बाद से वह परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी शुभम शहर के एक कॉलेज में बीए में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार वह जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। उसने कई बार लड़की के सामने फ्रेंडशिप का प्रस्ताव रखा लेकिन लड़की ने उसे मना कर दिया, इससे दुखी रहता था।

45 लाख रुपए लूट कर भागे लुटेरों का स्कैच हुआ जारी, तलाश में जुटी पुलिस

गुरुवार को वह अपने खेत के टयूबवेल के कमरे में चला गया, शाम को जब उसके परिजन खेत में गए तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Back to top button