45 लाख रुपए लूट कर भागे लुटेरों का स्कैच हुआ जारी, तलाश में जुटी पुलिस

धनरुआ थाने के नीमा गांव के पास कैशवैन से 45 लाख रूपये की लूट हुई थी वही इस मामले में एसआईटी को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है. पुलिस को इस अपराध में शामिल हुए 3 आरोपियों के हुलिए के बारे में ज्ञात हो चुका है. इस घटना के चश्मदीद गवाह के आधार पर पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से तीनो अपराधियों का स्कैच बनवाया. और कई जगहों पर छापे मारी भी की.Runaway robberies continued to scotch

बिहार पुलिस ने इस छापेमारी में 5 लोगो को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ भी की है, ज्ञात हो आपको तीन दिन पहले मसौढ़ी के जानकी मार्केट में स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा से बोलेरो में 45 लाख रुपये लेकर चार लोग निकले थे. वही कुछ दूरी पर सुनसान रास्ता आया जहाँ बाइक सवारों ने कार को चारो तरफ से घेर लिया, जिसमे दो अपराधी बंदूक के दम पर उनसे पैसो से भरा बेग छीनकर भाग गए.

इसे भी पढ़े: SBI के एटीएम से बदमाशों ने बिना तोड़फोड़ उड़ाए 21 लाख रुपए
  
इस घटना के तुरंत बाद चारों बैंक कर्मचारी पुलिस चौकी पहुंचे और इस घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई, वहीं एक कर्मचारी ने उन अपराधियों का स्कैच भी बनवाया, फिलहाल पुलिस स्कैच के दम पर उन तीनो अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है और काफी हद तक उनके करीब भी पहुंच चुकी है. 

Back to top button