बिहार: मुखिया ने पंचायत में दी ऐसी सजा, हुआ वीडियो वायरल और टूटी बेटी की शादी

पटना. बिहार में दिवाली के मौके पर बिना दरजा खटखटाए घर के अंदर आने पर एक शख्स को सरेआम गांववालों के सामने बेइज्जत किया गया। मुखिया ने पंचायत में सजा सुनाकर उसे अपना थूक चाटने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं महिलाओं ने उसे चप्पलें भी मारीं। आरोप है कि मुखिया ने घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित महेश की बेटी की शादी टूट गयी है।मुखिया ने पंचायत में दी ऐसी सजा, हुआ वीडियो वायरल और टूटी बेटी की शादी

क्या है पूरा मामला…

– 18 अक्टूबर को नालंदा जिले के अजनौरा गांव के अजयपुर पंचायत में एक व्यक्ति को थूक चटाने का मामला सामने आया है।

– मुखिया पर आरोप है कि उसने थूक चटवाने की घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था।

-इस वीडियो के वायरल होने के बाद महेश पर दूःख का एक और पहाड़ टूट गया ।

– उसकी की बेटी की शादी टूट गयी।

-लड़के वालों का कहना था कि इस वीडियो के सामने आने के बाद मेरा भी मान सम्मान प्रभावित होगा, इस लिए मैं आपकी बेटी से अपने बेटे की शादी नहीं करवा सकता हूं।

-दरअसर, महेश को थूक चटवाने के बाद महिलाओं ने उसे जूता और चप्पल से पिटाई भी किया था।

-मुखिया के कहने पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था।

इसे भी देखें:- बेहद शर्मनाक: ये पुरुष सरेआम महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर डालता था वीडियो

आरोपी गिरफ्तार

– हालांकि, प्रशासन ने इस घटना में संलिप्त लोगो में तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

– लेकिन इस घटना का मास्टरमाइंड मुखिया दयानंद मांझी और धर्मेंद्र यादव अभी भी फरार है।

-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस नालंदा समेत पटना के कई इलाकों में भी छापेमारी कर रही है।

Back to top button