जिसने आवाज उठाई उस पर गोली चली, इस गैंगस्टर ने जज-जेलर को भी नहीं छोड़ा

पटना.पुलिस मुठभेड़ के बाद बिहार झारखंड का गैंगस्टर अखिलेश सिंह को उसकी पत्नी गरिमा सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अखिलेश सिंह के ऊपर झारखंड में चार दर्जन से ज्यादा हत्या, अपहरण और रंगदारी के मामले दर्ज हैं। गुड़गांव पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में अखिलेश सिंह घायल हो गया है। उसके पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अखिलेश सिंह मूलतः बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन उनका पूरा परिवार अब जमशेदपुर में रहता है।
जिसने आवाज उठाई उस पर गोली चली, इस गैंगस्टर ने जज-जेलर को भी नहीं छोड़ा

जज से लेकर जेलर तक को नहीं छोड़ा…

– चार दर्जन से ज्यादा मामलों में वांछित व सजायाफ्ता गैंगस्टर अखिलेश सिंह को आज पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 
– अखिलेश सिंह के ऊपर चार दर्जन से ज्यादा हत्या,अपहरण और रंगदारी के मामले दर्ज हैं।
– पुलिस में ‘जयचंद’ का लाभ लेकर अखिलेश ने झारखंड और बिहार में अपहरण, हत्या और रंगदारी का अपना कारोबार बढ़ाया।
– अखिलेश सिंह ने हत्या, अपहरण और रंगदारी के कारोबार की शुरुआत जमशेदपुर से किया था।
– पिता के पुलिस अफसर होने के कारण काफी कम समय में ही अखिलेश का जमशेदपुर में हत्या, अपहरण और रंगदारी का कारोबार चरम पर पहुंच गया।
-अखिलेश के कारोबार में जिस किसी ने विरोध किया उसकी उसने हत्या कर दी।

जज और जेलर के विरोध पर बनाया उसे अपना निशाना

– अखिलेश सिंह के कारोबार में जिस किसी ने भी रोड़ा अटकाया सिंह ने उसे ठिकाना लगा दिया।
– पुलिस अधिकारी, जज, जेलर, व्यवसायी, उसने किसी को नहीं बख्शा। जिसने आवाज उठाई, उस पर गोली चली या हत्या हो गई।

52 मामले अबतक दर्ज, 36 कोर्ट में चल रहे, 2 कांड में उम्रकैद

– अखिलेश पर कुल 52 केस दर्ज हैं। इनमें से कोर्ट में 36 मामले चल रहे हैं। जेलर उमाशंकर पांडेय और दरोगा अरविंद सिंह मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कई मामले में वह बरी हो गया है।
– जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड में उसने हाई कोर्ट अपील की है। जज आरपी रवि पर फायरिंग, घाघीडीह जेल में परमजीत सिंह की हत्या आदि मामले में डिस्चार्ज पिटीशन पर बहस चल रही है। 2005 में जेल में सिपाही लखन यादव से मारपीट का मामला चल रहा है।

इसे भी देखें:- सऊदी अरब में फंसी इस भारतीय लड़की ने भगवंत मान से लगाईं मदद की गुहार, कहा- प्लीज बचा लीजिये मुझे..

जेल से जमानत पर छूटने के बाद दो हत्याकांड में आया नाम

– जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड में अखिलेश को आजीवन कारावास की सजा हुई है। वह सशर्त जमानत पर जेल से छूटा था।
– इसके बाद ही उसकी दो हत्या में नाम सामने आया। 
– कोर्ट परिसर स्थित बार भवन में झामुमो नेता उपेंद्र सिंह की हत्या हो गई।
– इसके एक सप्ताह बाद उपेंद्र के सहयोगी अमित राय की हत्या सोनारी शिवगंगा अपार्टमेंट स्थित घर के पास ही कर दी गई।
Back to top button