पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किये गये ये अनोखे खेल

एशियन गेम्स का यह 18वां संस्करण है शुरु होने वाला हैं। ओलंपिक के बाद दूसरे सबसे बड़े खेलों में भाग लेने के लिए बड़ें खेलों में भाग लेने के लिए 45 एशियाई देशों के करीब 11,000 खिलाड़ी इंडोनेशिया पहुंच रहे हैं। ऐशियन गेम्स इस बार इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पेलेमबैंग में 18 अगस्त से 2 सितबंर तक आयोजित किए जाएंगे। इंडोनेशिया दूसरी बार इस खेल की मेजबानी कर रहा है, इससे पहले साल 1962 में इंडोनेशिया ने मेजबानी की थी। उस वक्त इंडोनेशिया मेडल टेबल में 51 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा था।

गौरतलब है कि एशियन गेम्स 2018 में 40 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें कुछ ऐसे खेल भी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार एशियन गेम्स में जोड़ा गया है। ये सभी गेम्स परंपरागत खेलों से काफी अलग हैं और भारत में इन खेलों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। जो खेल इस शामिल किए है वो ये हैं

1.पेनकक सिलाट

एशियन गेम्स 2018 में पहली बार मार्शल आर्ट को खेल के तौर पर जोड़ा गया है, जिसमें पेनकक सिलाट, जुजुत्सु, वुशु, कुरश और संबो शामिल हैं। आपको बता दें कि 3 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स में पेनकक सिलाट खेल में हिस्सा ले रहे हैं।

2.संबो

संबो एक रूसी मार्शल ऑर्ट है जिसकी शुरुआत 1920 के दशक में सोवियत रेड आर्मी ने की थी। ये एक तरह की सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट है, जिसमें किसी तरह के हथियार का उपयोग नहीं किया जाता है।

जुजुत्सु

जुजुत्सु एक जापानी मार्शल आर्ट है जो जूडो से काफी मिलती-जुलती है।

4.कुरश

कुरश भी एक तरह की परंपरागत मार्शल आर्ट है जो उज्बेकिस्तान निकली है। इस मार्शल आर्ट को 3500 साल पुराना माना जाता है।

5.ब्रिज (ताश)

सिर्फ इस कारण से खिलाड़ियों ने लगातार 3 गेंदों पर दिए 3 DRS

आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि इस बार एशियन गेम्स में ब्रिज (ताश) खेल को भी शामिल किया गया है। बता दें कि यह खेल दो और चार खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है। चार खिलाड़ियों के खेल को हम टीम इवेंट कहते हैं।

6.पैराग्लाइडिंग

एशियन गेम्स में पहली बार नजर आने वाले खेलों में पैराग्लाइडिंग भी शामिल हैं। पैराग्लाइडिंग एक एडवेंचर गेम हैं, जो पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में भी काफी लोकप्रिय है। हिमाचल प्रदेश को बीर बिलिंग को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी भी कहा जाता है।

7.जेट स्की

जेट स्की पहली बार एशियन गेम्स में डेब्यू करने जा रहा है। यह एक वाटर स्पोर्ट्स है जिसमें एक ड्राइवर जेट स्की को चलाता है।

8.स्पोर्ट्स क्लाइबिंग

स्पोर्ट्स क्लाइबिंग भी पहली बार एशियन गेम्स में नजर आएगा। इसमें एथलीट अपने हाथ और पैर का इस्तेमाल करते हुए एक सीधी दीवार पर चढ़ता है।

 

Back to top button