मुख्यमंत्री मान से साझा की अपनी बेटी की पहली झलक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद सी.एम. मान ने दी है। इसके साथ ही सी.एम. मान ने बेटी की पहली झलक भी सांझा की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर बेटी की तस्वीर सांझा की है।

वहीं इससे पहले सी.एम. मान ने सोशल मीडीया पर बताया था कि वाहेगुरु ने बेटी की दात बख्शी है, जच्चा-बच्चा दोनों तंदरुस्त हैं। गत रात ही गुरप्रीत कौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। इशके बाद आज उनके घर बेटी ने जन्म लिया है।

Back to top button