घर में लगाएं गणपति जी की मात्र ये एक तस्वीर, होंगे जाएगे मालामाल…

सभी लोग जानते है कि किसी भी शुभ कार्य के करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। कहते है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश जी की पूजा करने से वह कार्य सफल होता है। भगवान गणेश सभी भगवानो में सर्वप्रथम पूजे जाते है। भगवान गणेश को यह वरदान उनके पिता देवो के देव महादेव ने दिया था। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश की पूजा के बाद कार्य का प्रारम्भ करनें से उसकी सफलता पक्की हो जाती है।

भगवान गणेश को मंगलकारी देवता भी कहा जाता है। इनकी पूजा करनें से व्यक्ति के जीवन के सभी अमंगल मंगल में बदल जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करनें से रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का वास होता है। वास्तु में भी भगवान गणेश को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। भगवान गणेश को धन सम्बन्धी समस्याओं का निवारक भी माना जाता है। वास्तु के अनुसार व्यक्ति के जीवन में धन सम्बन्धी जो भी समस्याएँ आती हैं, उसका दोष आपके घर या दुकान में ही छुपा होता है। कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिसको व्यक्ति अनजानें में अनदेखा कर देता है। जिस भी घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा होती है, वहाँ के लोगों की हमेशा उन्नति होती है।

रखें इन बातों का ध्यान-
-आम, पीपल या नीम से बनी हुई भगवान श्री गणेश की मूर्ति घर के मुख्य दरवाजे पर लगायें। ऐसा कहा जाता है कि इस तरह की मूर्ति लगानें से घर में सकारात्मक उर्जा आती है।

+ जहाँ भी श्रीगणेश की प्रतिमा या चित्र हो, उनके आस-पास सिंदूर से उनकी दोनों पत्नियों रिद्धि-सिद्धि का नाम जरुर लिखें।

+ कार्यस्थल या दुकान पर भगवान श्रीगणेश की खड़ी अवस्था वाली प्रतिमा या चित्र लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति के अन्दर स्फूर्ति और उमंग बना रहता है।

+ जब भगवान गणेश की खड़ी अवस्था वाली प्रतिमा या चित्र लगायें तो इस बात का ध्यान दें कि उनके दोनों पैर जमीन से स्पर्श करते हुए हों। इससे कार्य में स्थिरता आती है।

+ इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि जो भी चित्र भगवान गणेश का घर में लगायें उसमें मोदक और चूहा जरुर होना चाहिए।

+ एक घर में भगवान गणेश की ज्यादा मूर्तियाँ या चित्र रखना अच्छा नहीं माना जाता है।

+ घर में पूजा करनें के लिए भगवान गणेश की शयन मुद्रा में या बैठी हुई प्रतिमा या तस्वीर रखना शुभ होता है।

+ घर के मुख्य दरवाजे पर चौखट के ऊपर सामनें की तरफ भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र लगाना ज्यादा शुभ होता है।

Back to top button