Facebook मैसेंजर में मिलेगी कोरोना से जुड़ी हेल्प

न्यूज़ डेस्क
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार शाम तक कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 700 के पार पहुंच चुकी है। वहीं 18 लोग की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है।
ऐसे में सरकार भी लोगों को कोरोना से जागरुक करने और उन्हें भयंकर महामारी से बचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़े: पेट की आग सोशल डिस्टेंसिंग नहीं जानती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ट्विटर के माध्यम से लगातार लोगों से अपील और आग्रह कर रहे हैं। शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है कि COVID-19 से जुड़ी सभी जानकरियां जो आपके लिए जरूरी हैं वो आपको फेसबुक इनबॉक्स MyGovIndia के तरफ से दी जाएंगी।
इस ट्वीट में एक लिंक है जहां क्लिक करने से ये फेसबुक मैसेंजर पर रीडायरेक्ट होता है। ये मैसेंजर हैंडल MyGov Corona Hub के नाम से है। जैसे ही आप इस मैसेंजर हैंडल पर जाएंगे तो आपको चैट बॉक्स में Get Started का ऑप्शन मिलेगा।

यहां मैसेंजर बॉट्स आपको कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियां देते हैं। Get Started पर क्लिक करते ही आपको लैंग्वेज सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। आप हिंदी या इंग्लिश में से चुन सकते हैं।
ये भी पढ़े: नकारात्मक अंधरे में सकारात्मक उजाले
लैंग्वेज सेलेक्ट करने के बाद आपको एक ग्रीटिंग मैसेज मिलेगा। यहां से आपको इस हेल्पलाइन के बारे में बताया जाएगा कि इसे आप कैसे यूज कर सकते हैं। यहां कोरोना वायरस से जुड़े इमरजेंसी हेल्पाइन का नंबर भी दिया गया है।
ग्रीटिंग मैसेज के नीचे क्वेरीज मिलेंगी जो पहले से ही टाइप्ड हैं। आप इनमें से सेलेक्ट कर सकते हैं। इन क्वेरीज यानी सवालों के जवाब बॉट द्वारा मिलेगा। यानी यहां कोई शख्स आपके जवाब नहीं दे रहा है ये ऑटोमेटेड है। यहीं मैसेंजर से आप स्टेट लेवल की जानकारियां भी पा सकते हैं। डॉक्टर की एडवाइस से लेकर कोरोना के नए केसेस की जानकारियां भी आप सीधे यहीं से हासिल कर सकेंगे।
COVID-19 से जुड़ी जानकारियों के लिए भारत सरकार ने हाल ही में एक WhatsApp हेल्पलाइन शुरू की है। MyGovIndia इसे हैंडल कर रही है और वॉट्सऐप पर कोरोना वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारियां और डेटा लोगों को दिए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े: विदेश से लौटा IAS अधिकारी क्वारंटाइन से हुआ फरार, पहुंचा कानपुर

Back to top button