दिल्ली के तीनों नगर निगमों में फिर खिलेगा ‘कमल’, AAP को मिली 23-35 सीटें

लाल बत्ती: खासम-खास संस्कृति की विदाई
एग्जिट पोल के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में बीजेपी को 202-220 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को 23 से 35 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को 19-31 सीटें और अन्य पार्टियों को 2-8 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टुडे और एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी तीनों नगर निगमों पर काबिज रहेगी। कांग्रेस अपना प्रदर्शन सुधारते हुए दूसरे नंबर पर रहेगी। जबकि, आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर खिसक रही है।
इंडिया टुडे और एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, नॉर्थ एमसीडी के कुल 103 सीटों में बीजेपी को 78-84, कांग्रेस को 8-12, आप को 8-12 और अन्य को 1-3 सीटें मिलेंगी।
क्या प्रधानमंत्री की बात मानना पड़ेगा महंगा

साउथ एमसीडी के 104 सीटों में बीजेपी के खाते में 79-85 सीटें, कांग्रेस के हिस्से 7-11 सीटें, AAP को 9-13 और अन्य को 1-3 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, ईस्ट एमसीडी के 63 सीटों में से बीजेपी को 45-51, कांग्रेस को 4-8, आप को 6-10 और अन्य पार्टियों को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद है।
साउथ एमसीडी के 104 सीटों में बीजेपी की 83 सीटों पर जीत का अनुमान है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 10-10 सीटों पर सिमट जाने के आसार हैं. वहीं, अन्य को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।
MCD चुनाव: भाजपा ने किया बड़ा ऐलान, झूम उठा दिल्ली, अब 10 रुपए में मिलेगा…

जबकि, ईस्ट एमसीडी के 63 सीटों में से बीजेपी को तीन चौथाई से ज्यादा सीटों यानी 48 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। जबकि आप को 7 और कांग्रेस को 8 सीटें मिलेंगी। 2 सीट अन्य के खाते में जाएंगी।
वहीं, नॉर्थ एमसीडी में बीजेपी और बड़ी जीत की तरफ बढती दिख रही है। यहां बीजेपी को 87 सीटें मिल सकती हैं। आप को 8 सीटें, जबकि कांग्रेस को 7 सीटें मिलेंगी। एक सीट अन्य के खाते में जाएगी।
MCD Exit Poll: बीजेपी को मिला रहा भारी, AAP कांग्रेस का सफाया

राजनीतिक दल पूर्वी दिल्ली उत्तरी दिल्ली दक्षिणी दिल्ली कुल
भाजपा 50 78 86 214
आप 07 13 09 29
कांग्रेस 05 12 07 24
बसपा 01 00 00 01
स्वराज इंडिया 00 00 00 00
निर्दलीय 01 01 02 04
बीजेपी- 59, कांग्रेस- 29, बीएसपी- 7, अन्य- 9
साउथ दिल्ली
कुल वार्ड- 104
बीजेपी- 44, कांग्रेस- 29, बीएसपी- 5, अन्य- 26
ईस्ट दिल्ली
कुल वार्ड- 64
बीजेपी- 35, कांग्रेस- 19, बीएसपी- 3, अन्य- 7





