MCD Exit Poll: बीजेपी को मिला रहा भारी, AAP कांग्रेस का सफाया

दिल्‍ली नगर निगम की कुल 272 में से 270 सीटों के लिए कुछ देर पहले वोटिंग खत्म हुई। एमसीडी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है।

अभी अभी: सीएम योगी ने आज़म खान और डिम्पल यादव को दिया बड़ा झटका, सबकुछ हुआ खत्म

मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा), नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडयू), योगेंद्र यादव की स्वराज पार्टी भी मैदान में है। मतदान समाप्‍त होते ही चुनाव परिणामों को लेकर मीडिया संस्‍थानों ने अपनी-अपनी संभावनाएं सामने रखनी शुरू कर दी हैं।

शुक्रवार को खत्म हुए धुंआधार चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए सारे जतन किए। इस चुनाव से उभरी राजनीतिक तस्वीर का प्रभाव दिल्ली से इतर अन्य राज्यों में भी देखा जा सकता है। असली नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे।  यहां हम आपको बताएंगे कि विभिन्‍न एग्जिट पोल में नगर निगम चुनाव के क्‍या नतीजे दर्शाए जा रहे हैं।

एबीपी न्‍यूज-सी वोटर के तीनों नगर निगमों में बीजेपी को एकतरफा बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।  आज तक के एग्जिट पोल में भी इसी तरह के आंकड़े दर्शाए गए हैं।  

ABP न्‍यूज-सी वोटर:

दिल्‍ली नगर निगम (272 सीट) :

बीजेपी- 218

आप- 24

कांग्रेस- 22

अन्‍य- 8

पूर्वी दिल्‍ली:-

बीजेपी- 47

आप- 9

कांग्रेस- 6

अन्‍य- 2

उत्‍तरी दिल्‍ली:-

बीजेपी- 88

आप- 6

कांग्रेस- 7

अन्‍य- 3

दक्षिणी दिल्‍ली:-

बीजेपी- 83

आप- 9

कांग्रेस- 9

अन्‍य- 3

आज तक:

दिल्‍ली नगर निगम (272 सीट) :

बीजेपी- 202-220

आप- 23-35

कांग्रेस- 19-31

अन्‍य-

पूर्वी दिल्‍ली (64 सीट) :-

बीजेपी- 45-51

आप- 6-10

कांग्रेस- 4-8

अन्‍य- 0-2

उत्‍तरी दिल्‍ली (104 सीट) :-

बीजेपी- 78-84

आप- 8-12

कांग्रेस- 8-12

अन्‍य- 1-3

दक्षिणी दिल्‍ली (104 सीट) :-

बीजेपी- 79-85

आप- 7-11

कांग्रेस- 7-11

अन्‍य- 1-3

 

Back to top button