जीवन में मोरपंख के भी हैं कई महत्व, जानिए इसके कमाल के फायदे…

हमारे ज्योतिष व वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख का घर में रखना शुभ माना गया है। मोरपंख को नौ ग्रहों का मुखिया भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसे घर पर रखने या लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही इससे जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन की समस्याएं दूर होकर सुख व खुशहाली मिलती है।

मोरपंख के फायदे:

घरों में पति-पत्नी के बीच झगड़े रहते हैं उन्हें अपने बेडरूम की पूर्व दिशा या दक्षिण पूर्व दिशा पर मोरपंख लगाना चाहिेए। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में चल रहा क्लेश दूर होकर रिश्तों में मिठास आती है।

घर के छोटे बच्चों को नजर लगने का डर रहता है। ऐसे में एक चांदी की ताबीज़ में मोर का पंख डालकर नवजात को पहना दें। इससे उसपर पड़ी बुरी नजर  दूर हो जाएगी। 

घर में राहू दोष होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए घर की पूर्वी और उत्तर-पश्चिम दीवार पर, जेब में या डायरी में मोर पंख रखें। 

घर के मुख्य द्वार से ही सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में घर के मेन गेट पर मोर का पंख लगा दें। इससे घर में पॉजिटिविटी का संचार होगा। 

Back to top button