व्रत में खाए स्वादिष्ट ‘सवां पुलाव’ #Recipe

आज हम आपके लिए व्रत के चावल रेसिपी लाए हैं। व्रत में समा के चावल खाये जाते हैं। अगर अच्छी तरह से बनाएं जाएं तो समा के चावल भी टेस्‍टी बनते हैं। आप भी हमारी स्‍पेशल व्रत के चावल बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि व्रत के चावल रेसिपी आपको पसंद आयेगी।

आवश्यक सामग्री :

समा के चावल – 3/4 कप,
आलू – 01 नग (मीडियम साइज़),
बीन्स– 1/4 कप (कटी हुई),
गाजर – 1/4 कप (कटी हुई),
मटर – 1/4 कप,
काजू– 6-7 नग,
मूंगफली – 01 बड़ा चम्मच,
हरी मिर्च – 1-2 नग,
धनिया पाउडर – 01 छोटा चम्मच,
ज़ीरा – 01 छोटा चम्मच,
तेल– 02 बड़़े चम्मच,
पानी– 1 1/2 कप,
सेंधा नमक – स्वादानुसार।

व्रत के चावल बनाने की विधि :

*व्रत के चावल रेसिपी के लिये सबसे चावल को पानी में भ‍िगों दें। इसके बाद आलू को छील लें और फिर इसके छोटे-छोटे पीस कर लें। इसके बाद बीन्स और गाजर को भी धो लें। साथ ही हरी मिर्च को धो कर बारीक काट लें।

नवरात्रि के सातवें दिन अपने खान-पान में शामिल करें ये चीजें

*अब फ्राई पैन में तेल डाल कर गरम करें। तेल गर्म होने पर इसमें काजू और मूंगफली के दाने डालें और हल्का सा भून लें। भुने हुए काजू और मूंगफली को अलग रख लें।

*बचे हुए तेल में जीरा का तड़का लगायें। इसके बाद आलू और गाजर डालें और 2-3 मिनट चलाते हुए पकायें। फिर बींस और मटर डालें और अच्छी तरह से चला लें। इसके बाद पैन में 1/4 कप पानी डाल दें और सब्जियों के नरम होने तक पका लें।

*जब तक सब्जियां नरम हो रही हैं, चावल को धो लें। सब्जियां गलने पर उसमें मिर्च, धनिया पाउडर, मूंगफली के दाने और नमक डालें। साथ ही धुले हुए चावल और बचा हुआ पानी भी डाल दें और मीडियम आंच पर पकायें।

*जब पैन में पानी आधा रह जाये, आंच कम कर दें। साथ ही पैन को ढ़क दें और 4-5 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और पैन को पहले की तरह ही ढ़का रहने दें।

*लीजिये, आपकी व्रत के चावल बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके स्‍पेशल समा के चावल तैयार है। बस इसे भुने हुए काजू से गार्निश करें और दही के साथ पेश करें। 

Back to top button