DPS में घुसे आतंकी मारे गए; डीजीपी बोले- स्कूल बर्बाद करना चाहते हैं आतंकी

श्रीनगर. श्रीनगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में छिपे दोनों आतंकी रविवार को मारे गए। सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन सुरक्षाबल देर शाम तक इमारत की तलाशी में जुटे थे। इसी बीच, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने आतंकियों की नई साजिश का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आतंकी घाटी के स्कूलों की इमारतें तबाह करना चाहते हैं, ताकि यहां के बच्चे पढ़ाई न कर पाएं।DPS में घुसे आतंकी मारे गए; डीजीपी बोले- स्कूल बर्बाद करना चाहते हैं आतंकी
 
डीपीएसमें हुए एनकाउंटर का जिक्र करते हुए वैद ने बताया कि स्टाफ या जो कोई दूसरा शख्स इमारत के अंदर था, उसे शनिवार शाम ही निकाल लिया गया था। आतंकियों के खात्मे का ऑपरेशन लंबा चला, क्योंकि इमारत काफी बड़ी थी। हर फ्लोर और हर कमरे में तलाशी ली गई। सुरक्षाबल चाहते थे कि स्कूल की इमारत सुरक्षित रहे, ताकि दुश्मन के कुटिल मंसूबे पूरे हों।

ये भी पढ़े: तार पर गिरे पेड़, 100 फीट नीचे गिरा रोप-वे; मासूम बच्चियों समेत 7 मरे

बता दें कि श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ के रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया था। हमले के बाद आतंकी स्कूल परिसर में घुस गए थे।
 
पुलिसकर्मियों को नसीहत- सार्वजनिक स्थलों पर ईद की नमाज अदा करने से बचें
जम्मू-कश्मीर पुलिसने अपने कर्मचारियों को सार्वजनिक जगहों पर ईद की नमाज अदा नहीं करने की नसीहत दी है। पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन या सुरक्षित मस्जिदों में ही जाने को कहा गया है। यह एडवाइजरी सभी सुरक्षाबलों को जारी की गई है। डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि एहतियात बरतना सही है। यह एडवाइजरी नोहट्‌टा की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के बाहर डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या के बाद जारी की गई है।
Back to top button