जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष की दबंगई, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दौड़ाया स्कॉर्पियो
गया.बिहार के गया जिले के इमामगंज में शनिवार की रात जन अधिकार पार्टी के युवा अध्यक्ष भवानी सिंह ने सांस्कृति कार्यक्रम के दौरान स्कॉर्पियो दौड़ा दिया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

शराब के थे नशे में…
– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दशमी के अवसर पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के शुरू होने के तीन चार घंटे के बाद भवानी पहुंचे।
– लोगों ने कहा कि भवानी शराब के नशे में धुत थे। वह स्कॉर्पियो लेकर सीधे कार्यक्रम में दौड़ा दिए।
– इस दौरान कई कुर्सियां टूट गई और अफरातफरी मच गई। लोग लोग इधर-उधर भागने लगे।
– लोगों ने कहा कि भवानी शराब के नशे में धुत थे। वह स्कॉर्पियो लेकर सीधे कार्यक्रम में दौड़ा दिए।
– इस दौरान कई कुर्सियां टूट गई और अफरातफरी मच गई। लोग लोग इधर-उधर भागने लगे।
इसे भी देखें:- राजा भैया से भी 2 कदम आगे हैं उनकी Wife, रखती हैं 2 लाख की 3 पिस्टल
– भवानी के दबंगई के कारण कार्यक्रम आयोजन करने वाले और स्थानीय लोगों ने डर के कारण पुलिस से शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।
– घटना के दौरान भवानी खुद गाड़ी चला रहे थे। किसी तरह ग्रामीणों ने छुपकर घटना का वीडियो बनाया है।
– वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई होगी।





