धोनी ने CSK के लिए कह दी ये बड़ी बात, फैंस हुए गदगद,कहा-नहीं बनूँगा किसी…

स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो साल के बैन के बाद IPL-11 में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सबसे पहले अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को (15 करोड़ रु।) को रिटेन किया। धोनी के साथ-साथ CSK ने सुरेश रैना (11 करोड़ रु।) और रविंद्र जडेजा (7 करोड़ रु।) को भी टीम में रिटेन किया है।

CSK में रिटेन होने के बाद धोनी का कहा, ‘मैंने CSK के अलावा दूसरे किसी फ्रेंचाइची से खेलने के बार में सोचा भी नहीं। चेन्नई मेरा दूसरा घर है। यहां के फैंस ने मुझे किसी अपने की तरह गोद लिया है।’
आईपीएल-11: 16 मार्की खिलाड़ियों में स्टोक्स, गेल, अश्विन, धवन को मिलेगी यह मोटी रकम
धोनी ने कहा, ‘IPL की कई टीमों ने मुझ से संपर्क किया लेकिन मैं CSK के अलावा किसी और टीम के बारे में सोच भी नहीं सकता। हम जैसी स्थिति में थे, टीम प्रबंध का रवैया और फैंस के साथ के कारण यह हमारे लिए ये खास जगह है। इसलिये किसी दूसरे फ्रेंचाइजी के बारे में सोचने का सवाल ही नहीं था।’





