इधर सड़क पर बिछती रहीं लाशें, उधर हेलिकॉप्टर में….!

नई दिल्ली: हरियाणा में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में लगभग 15 वर्ष पुराने बहुचर्चित साध्वी यौन शोषण मामले में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया जाने के बाद घंटे के अंदर उनके हजारों समर्थकों ने उपद्रव शुरू कर दिया और वाहनों, इमारतों और रेलवे स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया।
इधर गिरती रहीं लाशें, उधर हेलिकॉप्टर में चॉकलेट खाता रहा बाबा
इस दौरान कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। एक तरफ जहां लाशों गिर रही थीं, वहीं राम रहीम हेलिकॉप्टर से रोहतक जाते समय लोगों की गिरती लाशों को नजरअंदाज करते हुए मजे से चॉकलेट खा रहे थे।
अभी अभी: अपनी मुँहबोली बेटी हनीप्रीत संग राम रहीम का वायरल हुआ प्राइवेट वीडियो
सजा सुनाने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी सुनवाई
वहीं राम रहीम सिंहको सुनाई जाने वाली सजा पर फैसला करने के लिए सुनवाई 28 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। डेरा प्रमुख को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सूत्रों ने बताया कि दो महिला अनुयायियों से बलात्कार का सिंह को दोषी ठहराने वाले फैसले में उल्लेख किया गया है कि सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।
पंचकूला स्थित अदालत के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में सीबीआई के वकील एच पी एस वर्मा ने कहा कि सजा 28 अगस्त को सुनाई जाएगी। डेरा प्रमुख को सात साल के कारावास से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।





