दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, छाया अंधेरा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम तेज आंधी के साथ ही कई इलाकों में बारिश हुई. धूल भरी आंधी की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में अंधेरा छा गया. मौसम विभाग ने सुबह ही हल्की बारिश या बौछार की संभावना जताई थी. लेकिन शाम 5 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली. इससे कई पेड़ उखड़ गए. करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली. 5 बजे ही कई इलाकों में अंधेरा छा गया.

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार दिल्ली के कुछ क्षेत्रों सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, इंदिरापुरम, गाजियाबाद, जट्टारी, हापुड़, नारनौल, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रो में गरज के साथ बारिश होगी.

मौसम विभाग ने पहले ही इस बात की आशंका जाहिर की थी कि दिल्ली-एनसीआर में 9-10 जून को आंधी-बारिश से तापमान में मामूली राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने यह भी बताया था कि आंधी की स्पीड 50-60 किमी प्रतिघंटा तक जा सकती है. मौसम विभाग ने उम्मीद जताई थी कि हल्की बारिश से तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आएगी.

बदायूं में खेत में मिले पन्नियों में बंधे आठ भ्रूण, फैली सनसनी

वहीं मानसून ने शनिवार को मुंबई में दस्तक दे दी. भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पूरे हफ्ते मुंबई में भारी बारिश होगी. भारतीय मौसमविज्ञान विभाग ने मुंबई, कोंकण-ठाणे के इलाकों, अहमदनगर, परभनी और महाराष्ट्र के अन्य भागों में मॉनसून की शुरुआत की शनिवार को घोषण की. आईएमडी के उप निदेशक केएस होसालिकर ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई.

Back to top button