पापा शक्ति कपूर बेटी श्रद्धा की शादी के लिए ढूंढ रहे है ऐसा लड़का…

बॉलीवुड में आजकल सोनम कपूर की शादी से जुड़ी खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसके बाद एक और कपूर खानदान की बेटी की शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें, यह कपूर बेटी कोई और नहीं बल्कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर है। इन अटकलों को देखते हुए हाल ही में पापा शक्ति कपूर ने श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर एख बड़ा बयान दे दिया है। पापा शक्ति कपूर बेटी श्रद्धा की शादी के लिए ढूंढ रहे है ऐसा लड़का...

उन्होंने कहा, ‘हमें अब उनके जीवनसाथी सहित हर मामले में उनकी पसंद पूछनी पड़ती है। फिलहाल वह अपने करियर में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, लेकिन वह अपनी वैवाहिक योजनाओं के बारे में जब भी बताएंगी कि वह अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करेंगी तो हमें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।’ 

शक्ति कपूर का कहना है कि उनकी बेटी और ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करेंगी। फिल्म ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ के पोस्टर और टीजर के रिलीज के मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान शक्ति ने कहा, ‘हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी की शादी अच्छे और सम्मानित परिवार में हो। मेरी दुआ है कि वह निजी और व्यावसायिक जीवन में आगे बढ़ें।

बतौर पिता मैं सोचता हूं कि आपको अपने बच्चों को कुछ आजादी देनी होगी क्योंकि वह समय चला गया जब अभिभावक अपने बच्चों की शादी अपने मन से करते थे।’बता दें, पिछले दिनों श्रद्धा की शादी के कयास उस वक्त लगाए जाने शुरू हुए जब उन्होंने फेसबुक पर एक यलो लहंगे वाली अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद उनके फैन्स उनकी शादी को लेकर बातें बनाने लगे।

 

Back to top button