कांग्रेस ने बड़ा आरोप, कहा- भाजपा शासनकाल में किसान बहुत पीड़ित और अपमानित

कांग्रेस ने कहा- भाजपा शासनकाल में किसान खुद को बहुत पीडि़त व अपमानित महसूस कर रहे हैं। रबी फसलों की बोआई जारी है और किसानों को अभी गत पेराई सत्र के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पाया है। राष्ट्रीय लोकदल ने भी सरकारों पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि इससे किसानों में भारी हताशा है।कांग्रेस ने बड़ा आरोप, कहा- भाजपा शासनकाल में किसान बहुत पीड़ित और अपमानित

बिचौलिए औने-पौने खरीद रहे फसल

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद कराने की घोषणा करने वाली सरकार आंखें मूंदे है किसान को अपनी फसल औने-पाने दामों में बिचौलियों को बेचनी पड़ रही है। किसानों की आय दोगुना करने की जुमलेबाजी कर रही भाजपा ने किसानों को तबाह कर दिया है। छुट्टा जानवरों के आतंक ने ग्रामीणों को बर्बाद कर दिया है।

गन्ना मूल्य 400 रुपये हो : रालोद

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डा.मसूद अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार साढ़े चार वर्ष से तथा प्रदेश सरकार डेढ़ वर्ष से किसानों की उपेक्षा कर रही है। इससे किसानों में भारी हताशा है। प्रधानमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने की बाते कर रहे हैं और किसान आत्महत्या करने के लिए बाध्य हो रहा है। किसानों की आय में लगातार कमी आ रही है। फसलों की लागत में वृद्धि होती जा रही है। गन्ना समर्थन मूल्य घोषित नहीं हुआ फसल बोने से पूर्व घोषणा की जानी चाहिए। उन्होंने गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की।

गन्ना किसान परेशान, सरकार बेफिक्र :सपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान परेशान हैं लेकिन सरकार बेफिक्र है। समय से चीनी मिलें न चलने के कारण किसान का खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। अक्टूबर के अंत तक प्रदेश की चीनी मिलों में पेराई शुरू करने की समय सीमा निर्धारित की गई थी लेकिन, अब भाजपा सरकार ने सभी चीनी मिलों में 27 नवंबर तक पेराई शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। खेती किसानी से भाजपा का नाता-रिश्ता न होने का यह प्रमाण है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की बोवाई हर हाल में 20 नवंबर तक हो जानी चाहिए लेकिन, तब तक गन्ने का खेत खाली नहीं होगा। ऐसे गेहूं कैसे बोया जाएगा। इससे किसान को ही नुकसान होना है। 

Back to top button