धरती पर आने वाली है बड़ी आफत, एक साथ होगी 100 करोड़ लोगों की मौत

अपने विवादित और अजीबोगरीब दावों के लिए चर्चा में रहने वाले क्रिस्चियन थ्योरिस्ट्स ने फिर सनसनी मचाने वाले दावे किए हैं। इस बार क्रिस्चियन कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स का कहना है कि पृथ्वी पर एक ऐसी आपदा आने वाली है, जिसमें एक झटके में करीब 100 करोड़ लोगों की मौत हो जाएगी और ये तबाही लाएगा एक वायरस। जर्मनी की रिसर्च को बाइबल से जोड़ा…

100 Billions People Died Says Christian Theorist-

दरअसल, क्रिस्चियन थ्योरिस्ट्स ने हाल ही में जर्मनी से सामने आई एक वायरस रिसर्च को बाइबल से जोड़ा है। हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की इस रिसर्च में भविष्य में वायरस अटैक को लेकर संभावित दृश्य तैयार किए गए। इसे स्टिम्यूलेशन कहा गया है। इस स्टिम्यूलेशन के मुताबिक बीमारी पैदा करने वाले कुछ अंजान वायरस सार्स (SARS) जानलेवा वायरस की तरह हरकत करेंगे और इन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा।

ऐसा असर इंसानों पर 

स्टिम्यूलेशन के मुताबिक सबसे पहले इंसानों में बुखार के लक्षण दिखाई देंगे। इसके बाद जोरदार फीवर, कफ और दिमागी कंफ्यूजन पैदा होगा। भ्रम की स्थिति के कुछ समय बाद लोग इन्सेफेलाइटिस का शिकार होंगे। इससे उनके दिमाग में सूजन आएगी और फिर कोमा में जाने के बाद मौत हो जाएगी।

ये होगा 20 महीनों में 

इसके बाद अगले 20 महीनों तक तेजी से फैलता हुआ ये वायरस 15 करोड़ लोगों को खत्म कर चुका होगा और इसे रोकने का कोई तरीका नहीं होगा। अगर इसके बाद भी इन्हें रोकने के लिए वैक्सीन नहीं बनाई जाती है, तो करीब 90 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ जाएंगे।

इस तबाही का जिक्र बाइबल में 

क्रिस्चियन थ्योरिस्ट्स ने इसी रिसर्च को आधार मानते हुए इसे बाइबल से जोड़ दिया है। इनके मुताबिक बाइबल के अध्याय 21:11 में इस चीज का जिक्र किया गया है। इसमें साफ लिखा गया है, “उस वक्त जलजला आएगा, अकाल पड़ेगा और बीमारियां तबाही मचाएंगी । इस दौर में कुछ ऐसी घटनाएं भी होंगी, जो इंसानी कल्पना के परे होंगी”।

Back to top button