CM विजय की परमिशन के बाद भी कैंसिल हुए तृषा की फिल्म के शोज

तृषा कृष्णन और सूर्या की तमिल थ्रिलर फिल्म ‘करुप्पु’ आज सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार थी। थलापति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म के मॉर्निंग शोज के रास्ते भी क्लियर हो चुके थे। सुबह से ही फैंस थिएटर्स के बाहर पलकें बिछाए खड़े थे, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी है।
कुछ घंटे पहले ही तृषा कृष्णन और ‘सूर्या’ की फिल्म ‘करुप्पु’ के मॉर्निंग 9 बजे के शोज मेकर्स ने कैंसिल कर दिए हैं। क्यों फिल्म के मेकर्स को अचानक से लेना पड़ा फिल्म के शोज कैंसिल करने का फैसला, नीचे विस्तार से पढ़ें:
‘करुप्पु’ के मेकर्स ने खुद किया ऑडियंस को इन्फॉर्म
तमिल थ्रिलर फिल्म ‘करुप्पु’ के निर्माताओं में से एक एसआर प्रभु ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए रात के 1 बजे यह अनाउंसमेंट की थी कि कुछ कारणों के चलते उनकी फिल्म ‘करुप्पु’ के कुछ शोज कैंसिल किए गए हैं। उन्होंने लिखा था, “कुछ कारणों की वजह से ‘करुप्पु’ के सुबह 9 बजे के शोज कैंसिल करने पड़े हैं, हम तहे दिल से सभी से माफी मांगते हैं।” उन्होंने इसमें फिल्म के आखिरी मोमेंट पर सुबह के शोज कैंसिल करने की वजह क्या है, यह क्लियर नहीं किया। हालांकि, क्यों मेकर्स को ऐसा फैसला लेना पड़ा, इसकी वजह पता चल चुकी है।
फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से कैंसिल हुए मॉर्निंग शोज
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘करुप्पु’ की रिलीज के ठीक पहले मेकर्स को कुछ फाइनेंशियल और डिस्ट्रीब्यूशन इशू का सामना करना पड़ा है। मेकर्स ने जहां कुछ ऐसे कारणों का हवाला दिया, जिन्हें टाला नहीं जा सकता, तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ बकाया और पेंडिंग पेमेंट की वजह से इस फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने की मंजूरी मिलने में देर हो रही है।
सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा
तृषा कृष्णन और सूर्या की तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ के मॉर्निंग शोज को देखने के लिए एक्साइटेड फैंस का मेकर्स के इस फैसले पर गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, “यह सिर्फ तमिलनाडु सिनेमाघरों के लिए है? केरल का क्या?” दूसरे यूजर ने लिखा, “प्लीज 9: 30 और 9:45 के शोज के बारे में भी क्लियर कर दो, उसका क्या सीन है? एक औ र अन्य यूजर ने लिखा, “ये कैसी सफाई है। क्या हमें छुट्टी लेकर कल भी पूरा दिन इंतजार करना चाहिए, क्या शो दिन में 12 बजे और 6 बजे शुरू होगा, या फिर आप पूरे महीने अपना बिजनेस ही करते रहोगे। हमें सीधे और साफ तौर पे बता दो कि क्या आप अपनी इस फिल्म को खुद देखोगे।”





