भारत बंद: CAA-NRC के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी..

भारत बंद  नागरिकता संशोधन एक्ट और नेशनल रजिस्टर फॉर रजिस्टर के मसले पर पिछले करीब एक महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है. देश के अलग-अलग हिस्सों में कई संगठनों द्वारा हर रोज प्रदर्शन किया जा रहा है और मार्च किया जा रहा है. आज भी कई संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है, इसके अलावा शाहीन बाग पर भी आज विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी भारत बंद का असर दिख रहा है. वाराणसी के नई सड़क, दालमंडी, कपड़ा मार्केट क्षेत्र में CAA, NRC के खिलाफ बंद का असर दिखा. वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. शाहीन बाग में जो प्रदर्शनकारी विरोध कर रहे थे, वहां से भी कई लोग जंतर-मंतर पहुंचे हैं. इसके अलावा कई छात्र संगठन भी यहां विरोध जताने पहुंचे हैं.

महाराष्ट्र में हुए सड़क हादसे को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख और ट्वीट पर कहा…

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ शाहीन बाग में जो प्रदर्शनकारी बैठे हैं वो आज जंतरमंतर पर प्रदर्शन करेंगे. यहां कुछ छात्र संगठन भी इन प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर सकते हैं.
Back to top button