पटना के कब्रिस्तान में फटा बम, हुए दो बच्चे घायल, इलाके में दहशत

पटना। दानापुर थानाक्षेत्र के सगुना मोड़ स्थित एक कब्रिस्तान में अचानक जोर का धमाका हुआ तो आसपास के लोग सहम गए। तुरंत लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो खाली मैदान में घास के बीच रखा एक बम फटा था और पास ही दो बच्चे घायल पड़े थे। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना के कब्रिस्तान में फटा बम, हुए दो बच्चे घायल, इलाके में दहशत

घटना के बाद पुलिस ने तहकीकात करने पर पास से ही एक और जिंदा बम बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जिंदा बम को निष्क्रिय करने की कवायद की जा रही है। घायल बच्चों का नाम सूरज और रौशन है। 

दानापुर थानाध्यक्ष  ने बताया कि सगुना मोड़ के निकट कब्रिस्तान में करीब 9 बजे चार बच्चे सूरज कुमार 8 वर्ष, रौशन कुमार 6 वर्ष, राजा कुमार 10 वर्ष और अरविंद कुमार 12 वर्ष , सभी सगुना गांधी मूर्ति में रहते हैं, ये सभी मिलकर घास काट रहे थे। इसी बीच घास में छुपा कर रखा गया एक बम ब्लास्ट कर गया, जिससे सूरज कुमार और रौशन कुमार घायल हो गए। 

रौशन और सूरज का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। दोनों को साधारण जख्म है। कब्रिस्तान के अंदर एक जिंदा देशी बम भी बरामद हुआ जिसे जब्त कर लिया गया। स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौके पर एएसपी व थानाध्यक्ष मौजूद हैं। 

Back to top button