पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर भाजपा ने बोला हमला

देहरादून: विदेशों में अपनी संपत्ति का खुलासा न करने के मामले में घिरे पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर भाजपा ने हमलावर रुख अख्तियार किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व उनके परिवार ने इंपोजिशन ऑफ टैक्स एक्ट का उल्लंघन किया है।  पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर भाजपा ने बोला हमला

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बंसल ने कहा कि कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की विश्व के 14 देशों में संपत्तियां बताई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी संपत्तियों का ब्योरा न देना कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वह इस मामले में पी चिदंबरम के खिलाफ एक्शन लेंगे। 

तय होंगे स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम 

विधानसभा की थराली सीट के उपचुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों को लेकर पूछे गए प्रश्न पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस बारे में सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी गई है। जल्द ही स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे।

Back to top button