विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए नकदी जुटा रही है भाजपा : सीएम ललथनहवला
इसका इस्तेमाल चुनावी नतीजों के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा यहां भी वही करेगी जो उसने मेघालय में किया था। यानी वह दूसरे दलों के विधायकों का शिकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी इस बार मिजोरम में सरकार बनाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाएगी। विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने हालांकि भाजपा के साथ चुनावी तालमेल से इंकार कर दिया है।
लेकिन मुख्यमंत्री का कहना है कि एमएनएफ तो भाजपा की ही डमी है। वह भाजपा की अगुवाई वाले नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) में शामिल है।दूसरी ओर, मिजोरम के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी.वी.लूना ने ललथनहवला के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि पार्टी कभी विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं रही। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए विकास कार्यों के सहारे चुनाव मैदान में उतरी है, पैसों या बाहुबल के आधार पर नहीं।





