BJP और AAP में इन 10 सीटों पर कांटे का मुकाबला, उप मुख्मंत्री चल रहे हैं पीछे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है। तीसरा राउंड में पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे चल रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही सीधे जंग चुनावी परिणाम में भी नजर आ रहे हैं। अब तक सामने आए रूझानों पर गौर करें तो 10 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। इनमें से चार सीट पर जहां भाजपा ने बढ़त बनाई है तो छह सीट पर आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। निश्चित तौर पर ये 10 सीट दोनों पार्टियों के जीत-हार का अंतर कम-ज्यादा करेंगी।

आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है।

मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर बड़ा उथल-पुथल, 13631 वोटों से आगे

तीसरा राउंड में पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे चल रहे हैं।

मनीष सिसोदिया 8791 वोटों के साथ आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार दूसरे राउंड के बाद पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 8791 वोटों के साथ रविन्दर सिंह नेगी भाजपा 8717 वोटों से आगे हैं।

 पटपड़गंज में कांटे की टक्कर

पूर्वी दिल्ली: पटपड़गंज से आप प्रत्याशी और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बढ़त कम हुआ। पटपड़गंज में दूसरे राउंड के बाद कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

ये दस सीटें लगातार चर्चा में

दिल्ली विधानसभा की दस सीटें लगातार चर्चा बनी हैं। विश्वास नगर, सीलमपुर, शकूरबस्ती, हरिनगर, तुगलकाबाद, लक्ष्मीनगर, नजफगढ़, मॉडल टाउन, छतरपुर और पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी परिणाम के रूझान लगातार बदल रहे हैं।

10 सीटों पर भाजपा और आप के बीच कांटें का मुकाबला

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही सीधे जंग चुनावी परिणाम में भी नजर आ रहे हैं। अब तक सामने आए रूझानों पर गौर करें तो 10 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। इनमें से चार सीट पर जहां भाजपा ने बढ़त बनाई है तो छह सीट पर आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

मुंडका में भाजपा आगे

शालीमार बाग से आप की बंदना कुमारी पूरे 5 राउंड के बाद 500 वोटों से आगे।घोंडा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर आगे। चौथे राउंड के बाद मुंडका में भाजपा आगे चल रही है।भाजपा – 13,526

,आप – 12,084,कांग्रेस – 738 , नोटा – 134

आम आदमी पार्टी 45 सीटों पर आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में आम आदमी पार्टी 45 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर आगे है।

सुलतानपुर माज़रा में चौथे राउंड की गिनती पूरी

मिल रही जानकारी के अनुसार सुलतानपुर माज़रा में चौथे राउंड की गिनती पूरी हुई।

आप – 20255
भाजपा -7447
कांग्रेस – 2064

तिलक नगर से आप आगे

पहले दौर की मतगणना के बाद तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह आगे चल रहे हैं।

चांदनी चौक से प्रहलाद सिंह साहनी आगे

दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से AAP के प्रहलाद सिंह साहनी 6043 वोटों के साथ कांग्रेस की अलका लांबा 157 वोटों से और भाजपा की सुमन कुमार गुप्ता 67 वोटों से आगे है।

राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार – मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने कहा कि रुझानों से संकेत मिलता है कि AAP-BJP के बीच एक अंतर है, अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम कुछ भी हो, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं।

Back to top button