दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग वाली ओखला सीट पर बड़ा उथल-पुथल, 13631 वोटों से आगे

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है।  ओखला सीट पर रुझान आना भी शुरू हो गए हैं। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 197170 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 58.84 रहा। भाजपा से ब्रह्म सिंह मैदान में हैं। आप से अमानतुल्लाह खान। कांग्रेस से परवेज हाशमी चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल इस सीट पर आप का राज है। अमानतुल्लाह खान ने 2015 में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

-4th राउंड की वोटिंग में हुआ गजब का उलटफेर। ओखला विधानसभा (54) में अब भाजपा- 7272, आप-20903, कुल बढ़त- 13631, पहले दो राउंड के दौरान भाजपा आगे चल रही थी।

-आप ने चौथे राउंड की वोटिंग के दौरान बनाई बढ़त। अब 13631 से आगे चल रही है।

-दूसरे राउंड के बाद भी ओखला विधानसभा में भाजपा आगे(54)

भाजपा-7107

आप-5474

कांग्रेस-658

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर मनोज तिवारी ने कहा बहुत बड़ी बात, बोले-सिर्फ मैं ही…

आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान 1633 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

-ओखला में पहला राउंड पूरा। भाजपा आगे।

– ताजा रुझानों के अनुसार शाहीन बाग में फिलहाल भाजपा आगे चल रही है।

-ओखला विधानसभा से भाजपा के ब्रह्म सिंह 214 वोट से आगे। ओखला विधानसभा आम आदमी पार्टी 3075, भाजपा 3289।

-ओखला से आप के अमानतुल्ला आगे।

बता दें कि दिल्‍ली का सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र ओखला पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। 1977 में इस क्षेत्र को विधानसभा सीट घोषित किया गया था। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्‍लाह खान विधायक हैं। बता दें कि ब्रिटिशकाल में इस इलाके से ही यमुना नदी से आगरा नहर को निकाला गया था।

यह इलाका ओखला बर्ड सैंक्‍चुरी से साथ जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी के लिए भी जाना जाता है। इस इलाके की ओखला मंडी भी बहुत फेमस है।

ओखला विधानसभा सीट में कुल मतदाता- 3,25,161 हैं।

पुरुष मतदाता- 1,94,521

महिला मतदाता- 1,30,611

अन्य- 29

Back to top button