दिल्ली चुनाव को लेकर मनोज तिवारी ने कहा बहुत बड़ी बात, बोले-सिर्फ मैं ही…

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी भी सरकार बनाने का दावा कर रही है।

मतगणना से पहले सभी नेताओं ने भगवान को याद किया। भाजपा के राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने हनुमान मंदिर में पूजा की। मनीष सिसोदिया की मां ने तिलक लगाकर उनको जीत का आशीर्वाद दिया।

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी: रुझानों आप-भाजपा के बीच अंतर देखने को मिल रहा है, अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम जो भी हो राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव पर भी खरी उतरी एग्जिट पोल, तैयार हुई विजय रथ

दिल्ली चुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव परिणाम का संदेश पूरे देश में जाएगा। पूरे देश की जनता एक बार फिर किसान, गरीब, नौजवान, विकास और खुशहाली के लिए मतदान करेंगे। ये जो नफरत की राजनीति भाजपा बहुत दिनों से कर रही है उसमें वे असफल रहेंगे।

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी बल्कि अरविंद केजरीवाल की जो काम करने वाली देशभक्ति है उसकी राजनीति चलेगी। दिल्ली की जनता इतिहास बनाने जा रही है।

आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली के लोगों ने हमारे मॉडल को स्वीकार किया है। भाजपा उम्मीदवार की तुलना में मुझे दोगुना वोट मिल रहे हैं।

Back to top button