बिहार: आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, कहा- चुनाव परिणाम में हुई धांधली

आरा। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही अरजेडी के नेताओं के होश उड़ गए करारी हार के बाद वह केंद्र सरकार से लेकर​ बिहार सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। और सड़कों पर उतर कर अपने गुस्से को जाहिर कर रहे हैं। लेकिन सच को तो सहना ही पड़ेगा।

चुनाव में हार के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। गुरुवार को आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे एनएच-30 को पूरी तरह से जाम कर दिया और आगजनी कर प्रदर्शन करने लगे। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मल्थर गांव के पास सैकड़ों की संख्या में राजद के कार्यकर्ता विरोध करते हुए सड़क पर उतर आए हैं।

सड़क पर उतरे आरजेडी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार के चुनाव परिणाम में धांधली हुई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की मिलीभगत से चुनाव का परिणाम घोषित किया गया है। ​जिसका हम आरजेडी कार्यकर्ता खुलकर विरोध कर रहे हैं। हालांकि भोजपुर जिले में इस बार महागठबंधन का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। भोजपुर की 7 सीटों में से 5 पर महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीत मिली है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए ने 125 लाकर जीत हासिल. वहीं, महागठबंधन को 110 सीट मिले जबकि जीत के लिए कम से कम 122 सीट चाहिए थी। हालांकि, महागठबंधन घटक दल आरजेडी ने इस बार के चुनाव में सबसे अधिक 75 सीटों पर जीत हासिल की है , जबकि बीजेपी ने 74, जेडीयू ने 43, कांग्रेस ने 19, वाम दलों ने 16, वीआईपी ने 4 और हम ने 4 सीट हासिल की है।

Back to top button