Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट ने शो को बताया स्क्रिप्टेड, कहा-सीरियसली न लें

भोपाल। बिग-बॉस सिर्फ मनोरंजन के लिए देखें, इसे सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है। ये एक ऐसा शो है, जिसमें सबसे ज्यादा लड़ने, रोने या फिर दिखावा करने वाला व्यक्ति ही जीत सकता है। शो में सबकुछ प्लांड होता है। इसे देखें इंज्वाय करें और भूल जाएं। यह कहना है बिग-बॉस के एक्स कंटेस्टेंट द ग्रेट खली का। खली सोमवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए भोपाल आए थे। इस दौरान उन्होंने खास बातचीत में अपने जीवन से जुड़े कई किस्से सुनाए।
Q. दुनिया जिनके नाम से खौफ खाती है द ग्रेट खली किससे डरते हैं…?
A.(हंसते हुए…) वैसे तो मैं किसी से नहीं डरता। अगर डरता भी हूं तो बस भगवान से, वहीं इस बात से भी डरता हूं कि मुझसे कभी कोई गलत काम न हो जाए।
Q.आप बिग बॉस के घर में रहे हैं इन दिनों बिग बॉस में कुछ ज्यादा ही गाली-गलौच हो रही है, इस बारे में आप क्या कहना चाहते हैं?
A.बिग बॉस में सबकुछ पहले से प्लांड होता है, इसलिए इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। इसे देखें इंज्वाय करें और भूल जाएं। मैं रहा हूं शो में काफी दिनों तक रहा हूं। शो में दिखाते हैं कि काफी बाउंडेसन्श होती है बिग बॉस के घर में, लेकिन वास्तव मं ऐसा कुछ नहीं होता। मैंने तो वहां खूब इंज्वाय किया और घूम-फिर कर बाहर भी आ गया।
Q. बिग बॉस में आपने सलमान को शादी की सलाह दी थी, क्या लगता है आपको सलमान को शादी कर लेनी चाहिए।
A. इसका सही उत्तर तो सलमान ही दे पाएंगे। उनकी लाइफ है उन्हें पता है कब शादी करनी चाहिए। हम कौन होते हैं सलाह देने वाले।
ये भी पढ़ें: कपड़े बदलते लड़की का बनाया था MMS, फिर कोच ने साथी के साथ मिल किया गैंगरेप
Q. अपनी बायोपिक में किस एक्टर को देखना चाहते हैं?
A. मैं चाहता हूं कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान या सलमान खान बड़े पर्दे पर द ग्रेट खली का रोल प्ले करे। इनके साथ ही यदि मुझे भी मौके मिलेगा तो मैं खुद अपनी बयोपिक में काम करना चाहता हूं।





