Bhooth Bangla OTT: ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार अक्षय कुमार की हॉरर कामेडी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। इस मूवी के साथ खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन की जोड़ी लगभग 16 साल बाद पर्दे पर वापस आई। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।
वहीं 17 अप्रैल को रिलीज हुई ये फिल्म अब ओटीटी पर आने के लिए भी तैयार है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आए।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
वहीं ओटीटी रिलीज की बात करें तो भूत बंगला 12 जून, 2026 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं, लोककथाओं और सुपरनेचुरल फैंटेसी पर आधारित है। भूत बंगला का स्क्रीनप्ले प्रियदर्शन, रोहन शंकर और अभिलाष नायर ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले लिखा है।
क्या है भूत बंगला की कहानी?
फिल्म की कहानी अक्षय कुमार के किरदार अर्जुन आचार्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अचानक से एक रहस्यमय महल विरासत में मिलता है। जैसे ही उस रहस्यमय हवेली में शादी का जश्न शुरू होता है, वहां कुछ अलौकिक घटनाएं होने लगती हैं, जिससे उत्सव का माहौल कॉमेडी और सस्पेंस में बदल जाता है।
मेन कास्ट के अलावा फिल्म में मिथिला पारकर, असरानी, राजेश शर्मा, जाकिर हुसैन, भावना पानी, वामिक गब्बी, तब्बू और जीशू सेनगुप्ता भी नजर आए।





