इस अवॉर्ड के लिए BCCI ने की धोनी के नाम की सिफारिश

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया है। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हों। धोनी ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 300 वनडे खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। इसी के साथ वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले वो दुनिया के इकलौते विकेटकीपर भी हैं।

BCCI has recommended Dhoni's name for this award

OMG: पाकिस्तान में देखे गए विराट से लेकर बुमराह तक के हमशक्ल…

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 आईसीसी वर्ल्ड टी20, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भी एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। इस मैच में उन्होंने मुश्किल हालात में पचासा जड़ा, जो उनके करियर का 100वां इंटरनेशनल पचासा था।

धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट में नंबर-1 बना था। उन्होंने 2014 के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।

Back to top button