डिविलियर्स फैन्स के लिए आई बुरी खबर…

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। डिविलियर्स ने अपने क्रिकेट करियर से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी है। डिविलियर्स की वनडे कप्तानी छोड़ने के बाद फाफ डुप्लेसी अब तीनों फॉरमैट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान होंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि डुप्लेसी की कप्तानी में ही दक्षिण अफ्रीकी टीम 2019 वर्ल्ड कप खेलेगी। इसी महीने के अंत में बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है। बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और दो टी-20 मैच खेलने हैं। तीनों फॉरमैट में डुप्लेसी ही दक्षिण अफ्रीका की कमान संभालेंगे।
अभी अभी: बड़े हादसे का शिकार हुआ टीम इंडिया का ये स्टार बल्लेबाज, चलती गाड़ी…
डुप्लेसी को अब टेस्ट क्रिकेट में डिविलियर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। डिविलियर्स ने साफ किया है कि वो टेस्ट क्रिकेट में सिलेक्शन के लिए मौजूद रहेंगे। डिविलियर्स पिछले कुछ समय से ब्रेक पर चल रहे थे। वो अब तीनों फॉरमैट में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलेंगे।
ऐसा माना जाने लगा था कि इस ब्रेक के बाद डिविलियर्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देंगे और वनडे और टी-20 फॉरमैट में खेलते रहेंगे।
ब्रेक के दौरान डिविलियर्स ने न्यूजीलैंड (घरेलू और बाहर), ऑस्ट्रेलिया का दौरा, श्रीलंका (घरेलू सीरीज), इंग्लैंड का दौरा मिस किया। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का शुरुआती प्रदर्शन तो सही रहा लेकिन टीम फिलहाल अच्छी फॉर्म में नहीं चल रही है। डिविलियर्स ने जनवरी 2016 में तब कप्तानी संभाली थी, जब हाशिम अमला ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी।





