पाकिस्तान में बिक रहा गधे और कुत्ते का मांस देख भड़की महिला रिपोर्टर! देखें वीडियो

मशहूर लेखक व पत्रकार तारिक फतेह ने अपने ट्विटर अकाउंट पाकिस्तान का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि गधे और कुत्ते का गोश्त बेचता देख एक महिला रिपोर्टर अपना आपा खो देती है और वहां मौजूद कसाई की रिपोर्टिंग के दौरान ही पिटाई करने लगती है। तारिक फतेह के इस वीडियो पर लोग पाकिस्तान का बुरी तरह मजाक उड़ा रहे हैं।
मूल रूप से पाकिस्तान कराची के रहने वाले तारिक फतेह ने अपना मुल्क छोड़ टोरंटो को अपना ठिकाना बना लिया है। तारिक फतेह अपने बयानों से लगातार रूढ़िवादी मुसलमानों पर हमला बोलते रहते हैं। बहुत से मुस्लिम संगठनों को तारिक फतेह की बातें बहुत चुभती भी हैं। तारिक फतेह भी ऐसे लोगों को चिढ़ाने का कोई मौका नही छोड़ते। अभी पिछले दिनों नीतीश सरकार के एक मुस्लिम मंत्री के जय श्री राम बोलने के बाद उन्हे मु्लिम समाज से बेदखल करने के फतवे पर तारिक ने जय श्री राम कहते हुए ट्वीट किया था कि जाओ जो उखाड़ना है उखाड़ लो।
नॉर्थ कोरिया का हाईड्रोजन बम, नागासाकी से 5 गुना ज्यादा ताकतवर
तारिक फतेह ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें एक महिला रिपोर्टर अपने कैमरा मैन के साथ रिपोर्टिंग कर रही है।ये महिला रिपोर्टर बता रही है कि हमें खबर मिली थी कि बीफ के नाम पर यहां पर गधे और कुत्ते काटकर बेचे जा रहे हैं। रिपोर्टर जब पड़ताल करने बताई हुई जगह पर पहुंचती है तो देखती है कि वहां पर सही में गधे और कुत्ते काटे जा रहे हैं। ये देख वो अपना आपा खो देती है और गधा काट रहे शख्स की पिटाई शुरू कर देती है।
तारेक फतेह के इस वीडियो पर लोग पाकिस्तान का जमकर मजाकर उड़ा रहे हैं। आप इस ट्वीट पर आए कमेंट्स में देख सकते हैं कि लोग कह रहे हैं कि पाकिस्तान वाले गधा खा कर गधे वाले बन रहे हैं। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि चीन से दोस्ती करेगा तो गधे ही तो खाने को मिलेंगे।
Reality of Pakistan: Butchers slaughtering donkeys & dogs to sell as beef. TV reporter taking law into her own hand pic.twitter.com/PZCtHJoVaz
— Tarek Fatah (@TarekFatah) 25 August 2017





