नॉर्थ कोरिया का हाईड्रोजन बम, नागासाकी से 5 गुना ज्यादा ताकतवर

उत्तर कोरिया ने रविवार को हाईड्रोजन बम का सफल परीक्षण करने का ऐलान किया है। उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि इस हाइड्रोजन बम को मिसाइल पर लोड किया जा सकता है। दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार सेवा योनहैप के मुताबिक उत्तर कोरिया ने रविवार को जिस परमाणु बम का परीक्षण किया है वो जापान के नागासाकी शहर पर 1945 में गिराए गए बम से चार-पांच गुना ज्यादा शक्तिशाली है।
पांचवें परमाणु परीक्षण से बहुत ज्यादा शक्तिशाली
दक्षिण कोरिया की रक्षा मामलों की संसदीय समिति के प्रमुख किम यंग वू ने सेना के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि रविवार को किया गया परीक्षण बीते साल किए गए पांचवें परमाणु परीक्षण से बहुत ज्यादा शक्तिशाली है।
अमेरिका में प्रवेश से रोके नागरिकों के लिए खुशखबरी, दोबारा दे सकते हैं आवेदन
सितंबर 2016 में किए गए परीक्षण से दस किलोटन ऊर्जा उत्पन्न हुई थी। एक किलोटन एक हजार टन टीएनटी के बराबर होता है। किम यंग वू ने बताया, “उत्तर कोरिया के परीक्षण से लगभग सौ किलोटन ऊर्जा उत्पन्न हुई है, हालांकि ये शुरुआती रिपोर्ट है।”
जापान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
उत्तर कोरिया इससे पहले 2006, 2009, 2013 और 2016 में परमाणु बमों का परीक्षण कर चुका है। रविवार को हुआ धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसका कंपन रूस के पूर्वी शहर व्लादिवोस्टक तक महसूस किया गया। वहीं जापान के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप के कंपन को जापान में भी महसूस किया गया।





