कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक मुन्ना राजा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक का भाजपा में स्वागत किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव छतरपुर के बसारी में बुंदेली उत्सव में शामिल होने के लिए गए थे।

 यहां पर कांग्रेस के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता शंकर प्रताप सिंह बुंदेला उर्फ मुन्ना राजा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री ने भाजपा के चिन्ह वाली पट्टी पहनाकर सभी का भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा के बेटे पूर्व जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर बुंदेला , कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा और माया शर्मा के अलावा 13 कांग्रेसी पार्षदों सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ का साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए।

Back to top button