चोट के बाद भी पहला एशेज टेस्ट खेलेंगे डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर गले की चोट के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रहा पहला टेस्ट खेलेंगे. 31 साल के उपकप्तान वॉर्नर को इस सप्ताह अभ्यास के दौरान कैच लपकते हुए गर्दन में चोट लगी थी.एशेज टेस्ट

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी स्थिति में सुधार आया है. उन्होंने कहा, ‘वह आत्मविश्वास से ओतप्रोत हैं और खेलने को तत्पर भी. चोट लगना खेल का हिस्सा है. उनकी हालत में सुधार आया है और उम्मीद है कि मैच के समय तक वह शत प्रतिशत फिट हो जाएंगे.’

इसे भी पढ़े: तेज गेंदबाजों के दम पर एशेज छीनने उतरेगा ऑस्ट्रेलिया

एक दिन पर वॉर्नर ने कहा था,‘मेरे गले में जकड़न है. मैंने ऊंचा कैच लपका और मेरे गले में चोट लग गई. ऐसी जकड़न पहले कभी महसूस नहीं हुई.’ उन्होंने कहा,‘मुझे नहीं लगता कि गले में सूजन के कारण मैं मैच से बाहर रहूंगा. यह चोट अगले एक-दो दिन में ठीक हो जाएगी. मुझे अपनी तकनीक पर कुछ काम करना होगा.’

Back to top button