दुल्हन बनने से पहले शुरू कर दें ये रूटीन, मेकअप के बिना भी दिखेंगी खूबसूरत

हर लड़की के लिए शादी वो खास दिन होता है, जब वो सबसे सुंदर दिखना चाहती है। इसके लिए ट्रेंडिंग लहंगे से अच्छे मेकअप तक, सब चीजों की तैयारी तो कर ली जाती है, लेकिन इस भागदौड़ में त्वचा बेजान और थकी-थकी सी दिखने लगती है। ऐसे में प्री-ब्राइडल स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना जरूरी हो जाता है, ताकि थकान का असर चेहरे पर न आने पाए।

इसके लिए शादी से कुछ महीने पहले से खुद से ही खास स्किनकेयर रूटीन फॉलो किया जा सकता है:

सीटीएम रूटीन
सीटीएम रूटीन को शादी से कम से कम 2 महीने पहले से फॉलो कर देना चाहिए। रोजाना धूल-मिट्टी से त्वचा को साफ करने के लिए डीप क्लेंजिंग, स्किन के पोर्स टाइट करने के लिए टोनिंग और उसे हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराजिंग का खास ध्यान रखें। ब्राइडल स्किनकेयर में सीटीएम एक जरूरी स्टेप है।

मसाज जरूरी
त्वचा की थकान दूर कर उसे तरोताजा दिखाने के लिए हफ्ते में 2-3 बार मसाज करें। कई महीनों तक नियमित करते रहने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन का नेचुरल ग्लो बना रहता है। इसके अलावा, चेहरे पर तनाव भी कम होने के साथ यह आदत स्किन को प्री-मैच्योर एजिंग से बचाती है।

बेसन और हल्दी उबटन
डीप क्लेंजिंग के साथ ही घर पर ही हफ्ते में 2-3 बार फेस पैक भी अप्लाई करें। इसे बनाने के लिए 1-2 बड़े चम्मच बेसन में 1 चुटकी हल्दी और गुलाब के साथ दूध डालें। फिर इसका गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर चेहरे पर 20-25 मिनट तक लगाने के बाद धो लेना है।

विटामिन-ई और सी को डाइट में जोड़ें
बादाम, मूंगफली, सूरजमूखी और कद्दू के बीज, पालक, एवोकाडो, संतरा, नींबू और आंवला जैसी विटामिन-ई और सी भरपूर चीजों को डाइट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। ये फूड स्किन में कोलेजन बनने में करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी रक्षा करते हैं।

सन प्रोटेक्शन
स्किनकेयर रूटीन ठीक से फॉलो करने बावजूद अगर आप धूप में बिना चेहरा कवर किए बाहर निकलती हैं, तो इससे त्वचा को देखभाल से फायदों से ज्यादा नुकसान हो सकता है। कोशिश करें कि धूप के कम से कम संपर्क में आयें या बाहर निकलते समय फेस ठीक से ढक लें।

Back to top button