‘कुमकुम भाग्य’ और ‘छावा’ की एक्ट्रेस संचिता उगले ने दी जान, 30 साल की उम्र में दुखद अंत

 छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा संचिता उगले को लेकर इस वक्त बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली है और 30 साल की कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

संचिता उगले की सुसाइड की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है और हर कोई ये जानकार हैरान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वह क्या वजह थी, जो कुमकुम भाग्य की दीया ने मौत को गले लगाया है।

संचिता उगले ने किया सुसाइड

टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 15 जून सुबह मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में संचिता उगले ने आत्महत्या की है, उन्होंने पंखे पर लटक कर फांसी लगाई और अपनी जान गंवा दी। 

पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लिया है। मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसकी वजह से संचिता के अचानक से आत्महत्या करने का मामला और भी अधिक गंभीर होता हुआ नजर आ रहा है।

बात की जाए संचिता उगले के एक्टिंग करियर की तरफ तो उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई थी। जी टीवी के मशहूर शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दिया टंडन का किरदार निभाने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। बताया जाता है कि कुमकुम भाग्य ही वह धारावाहिक रहा, जिसने बतौर एक्ट्रेस संचिता के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

कुमकुम भाग्य के अलावा संचिता उगले ‘वागले की दुनिया’ टीवी सीरियल रुचिता जेटली के रोल में भी नजर आईं। बाद में उन्हें दंगल टीवी के ड्रामा ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सोराब बेदी के साथ सुकूं का लीड रोल मिला। उनके काम ने उन्हें टीवी के बड़े दर्शकों से जुड़ने में मदद की।

मूवीज में भी आईं नजर

टीवी पर काम करने के अलावा, संचिता फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं। उन्होंने विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया। उनके अन्य एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ शामिल है, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी है।

Back to top button