राजनाथ सिंह की इटली के रक्षामंत्री से वार्ता आज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को अपने इतालवी समकक्ष गुइडो क्रोसेटो के साथ वार्ता करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ क्रोसेटो के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे बदलते सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

अक्टूबर 2023 में राजनाथ की रोम यात्रा के बाद भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को गति मिली।

मंत्रालय ने कहा, रक्षा मंत्री क्रोसेटो की पहली भारत यात्रा दोनों देशों की मौजूदा सहयोग को और आगे बढ़ाने तथा विशेष रूप से औद्योगिक साझेदारी के क्षेत्र में नए सहयोग के अवसर तलाशने की इच्छा को रेखांकित करती है।

जनवरी में भारत-ईयू रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर दोनों पक्षों के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल का संकेत हैं और इससे आपसी हित के क्षेत्रों में रक्षा औद्योगिक सहयोग को और गति मिली है।

Back to top button