संडे को 5 फिल्मों में हुआ कमाई का दंगल, धाकड़ कलेक्शन से विजेता बनी ये थ्रिलर

मौजूदा समय में भारतीय सिनेमाघरों में कुल 5 कई फिल्में चल रही हैं। जिनमें हिंदी, साउथ और हॉलीवुड सिनेमा की फिल्में शामिल हैं। सभी फिल्मों का जॉनर एक दूसरे विपरीत है, जो दर्शकों को अलग-अलग प्रकार का मनोरंजन मुहैया करा रहा है। संडे को इन पांचों फिल्मों के बीच जबरदस्त बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिला है।
सभी मूवीज ने कमाई के मामले में अपनी-अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की कोशिश की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म कलेक्शन के मामले में टॉपर निकली है।
इस फिल्म ने मारी बाजी
बॉक्स ऑफिस पर बीते रविवार को जिन पांच फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला, उनमें भूत बंगला, माइल, गिन्नी वेड्स सन्नी 2, डकैत और धुरंधर 2 का नाम शामिल हैं। माइकल और गिन्नी वेड्स सन्नी 2 जैसी फिल्में हाल ही में रिलीज हुई हैं, जबकि अन्य तीन फिल्मों की रिलीज में समय बीत चुका है।
लेकिन फिर संडे को कमाई में इन सभी मूवीज ने अपना दबदबा कायम करने की कोशिश की है। रविार को कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अगर किसी फिल्म ने बाजी मारी है तो वह अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला है।
जी हां भूत बंगला के लिए गुजरा संडे रिलीज का 10वां दिन रहा और मूवी की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को अक्की की भूत बंगला ने 12.50 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया है, जबकि बाकी चार फिल्में इससे पीछे रही हैं।
भूत बंगला (Bhooth Bangla)- 12.50 करोड़ (10वां दिन)
माइकल (Michael)- 5.85 करोड़ (चौथा दिन)
धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)- 3.40 करोड़ (39वां दिन)
डकैत (Dacoit)- 53 लाख (17वां दिन)
गिन्नी वेड्स सन्नी 2 (Ginny Weds Sunny 2)- 38 लाख (तीसरा दिन)
इस तरह से बीते रविवार को इन पांच फिल्मों के बीच शानदार बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिला है।
100 करोड़ के पार भूत बंगला
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला रविवार की बेहतरीन कमाई के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 112 करोड़ के पार पहुंच चुका है।





