ईद 2027 पर मचेगा गदर! ‘धुरंधर’ की चमक फीकी कर दहाड़ेंगे Salman Khan

भले ही इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की आंधी चल रही हो, लेकिन इसी बीच अब सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। दबंग खान की ये वो फिल्म है, जिसके लिए उनके नॉर्थ से लेकर साउथ तक के फैंस इंतजार कर रहे हैं। सलमान ने साल 2027 में फैंस को ईदी देने का पूरा इंतजाम कर लिया है।
ईद 2027 पर दहाड़ेंगे सलमान खान
जी हां, ईद बॉक्स ऑफिस को एक बार फिर अपने चहेते सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का साथ मिल गया है। हाल ही में सलमान खान आधिकारिक तौर पर ईद 2027 के लिए अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है और फिर से वही इतिहास रचने के लिए सलमान ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है।
जी हां, सलमान (Salman Movie Eid 2027) की इस नई फिल्म का नाम फिलहाल ‘SVC63’ रखा गया है, जिसे डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Paidipally) डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा (Nayanthara) भी नजर आएंगी और इसे दिल राजू (Dil Raju) प्रोड्यूस कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए सलमान ने लिखा, “थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसीलिए ईद का ऐलान कर दिया… फिक्र मत करो, इस वाली का भी बताएंगे, जब सही वक्त आएगा… पेशेंस, थोड़ा सा सब्र… मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वही मेरा भी हाल है…”। मतलब साफ हो गया है कि सलमान का साउथ वाला कॉलोबेरेशन साल 2027 में ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
फिल्म की शूटिंग में जुटे सलमान
इस फिल्म के एलान के साथ ही सलमान ईद 2027 पर अपनी बुकिंग कर दी है। वहीं इस फिल्म की शूटिंग में भी सलमान जुट गए हैं। हाल ही में सलमान को फिल्म के सेट पर स्पॉट किया गया था, जहां सलमान इस फिल्म के मेकर्स के साथ नजर आए थे। नयनतारा के साथ सलमान पहली बार रोमांस करने जा रहे हैं।
हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन सलमान ने फिल्म पर काम शुरु कर दिया है और फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। नयनतारा और सलमान की जोड़ी को देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।
ईद पर हिट रहा सलमान का रिकॉर्ड
वैसे भी सलमान की फिल्में महज फिल्में नहीं होती हैं, बल्कि एक त्योहार की तरह होती है और जब यह मौका ईद का हो, तो यह पूरे देश के लिए एक जश्न बन जाता है।
सालों से सलमान ने ईद के इस मौके को जैसे अपने नाम कर लिया है, एक के बाद एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं जिनमें एक्शन, इमोशन, म्यूजिक और जबरदस्त मास अपील का तड़का होता है।
‘वांटेड’ और ‘दबंग’ से लेकर ‘बॉडीगार्ड’, ‘एक था टाइगर’, ‘किक’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ तक, ईद पर उनका ट्रैक रिकॉर्ड कमाल का रहा है। सलमान बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर थे जिन्होंने लगातार 17 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में पहुंचाईं, जिसने बॉक्स ऑफिस समीकरण बदले।
हालांकि पिछले कुछ सालों में सलमान की कुछ फिल्में वो कमाल करके नहीं गईं, जिनसे उम्मीद की गई, पर सलमान की एवरेज फिल्मों की कमाई भी 100-150 करोड़ के पार ही होती है और ये बताता है कि टाइगर का स्टारडम अभी भी उतना ही है। अब तो बस इंतजार है कि आखिर इस नई फिल्म से ईद 2027 पर सलमान क्या धमाल मचाएंगे।





