Huma Qureshi का फैन निकला हॉलीवुड डायरेक्टर

बी टाउन की फेमस एक्ट्रेसेज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें हुमा कुरैशी का नाम शामिल होता है। फिल्म गैंग्स ऑफ वासुपेर से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वालीं हुमा शानदार अदाकारी के लिए काफी जानी जाती हैं। यही कारण है जो मौजूदा समय में हॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर जैक स्नायडर ने उनकी जमकर तारीफ की है।
जैक स्नायडर ने सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी को लेकर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी पांच साल पुरानी हॉलीवुड फिल्म आर्मी ऑफ दे डेड से नाता रखता है। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं-
जैक स्नायडर ने की हुमा की तारीफ
दरअसल हुमा कुरैशी ने साल 2021 में हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नायडर की लोकप्रिय जॉम्बी फिल्म ऑर्मी ऑफ द डेड में काम किया था। इस मूवी में हुमा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी की छाप छोड़ी थी, जिसको ग्लोबली लेवल पर अभिनेत्री की प्रशंसा हुई थी।
अब पांच साल बाद आर्मी ऑफ द डेड के डायरेक्टर जैक स्नायडर ने हुमा की तारीफ की है और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस का ऑर्मी ऑफ द डेड का पोस्टर भी शामिल है। अंग्रेजी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है-
सिनेमा की उन सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक, जिनके साथ मुझे ‘आर्मी ऑफ द डेड’ में काम करने का सौभाग्य मिला। प्रतिभा, दमदार मौजूदगी और स्क्रीन पर बेमिसाल चमक। इस तरह से जैक स्नायडर ने हुमा कुरैशी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं।
जैक के इस पोस्ट पर हुमा की तरफ से रिप्लाई कमेंट भी वापस आया है, जिसमें हिंदी सिनेमा की अदाकारा ने लिखा है- और आप सबसे बेहतरीन बॉस में से एक हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर जैक स्नायडर का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।
इस मूवी में नजर आएंगी हुमा
गौर किया जाए हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्म की तरफ तो उसका नाम टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स है, जिसमें साउथ सुपस्टार यश लीड एक्टर के तौर पर मौजूद हैं। इस मूवी में हुमा एलिजाबेथ की मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। मालूम हो कि 4 जून 2026 को टॉक्सिक को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।





