‘हम अंडरग्राउंड होकर…’, वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda का ये है प्लान

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अब मिस्टर एंड मिसेज बन गए हैं। दोनों ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग के बाद हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।

4 मार्च 2026 को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के 6 दिन बाद हैदराबाद के ताज कृष्णा में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे शामिल हुए। राम चरण से लेकर अल्लू अर्जुन तक कई सितारों ने रश्मिका-विजय के जश्न में चार-चांद लगाए।

शादी के बाद रश्मिका-विजय का प्लान?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने वेडिंग रिसेप्शन सेलिब्रेशन के बीच पैपराजी को पोज दिया और उनके साथ बातचीत में अपना आफ्टर सेलिब्रेशन प्लान रिवील किया। उन्होंने बताया कि सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद आखिर वे क्या करने का सोच रहे हैं। पैप्स को पोज देते समय विजय ने कहा-

हम उम्मीद करते हैं कि सेलिब्रेशन खत्म हो जाएगा और अब हम अंडरग्राउंड होकर चुप रहेंगे। धन्यवाद।

उनके इस बयान से साफ है कि रिसेप्शन के बाद दोनों अपनी मैरिड लाइफ और करियर पर ध्यान देंगे।

रश्मिका और विजय का रिसेप्शन लुक
बात करें कपल के आउटफिट की तो दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। विजय ने साउथ इंडियन व्हाइट धोती के साथ शॉर्ट कुर्ता स्टाइल किया था। वह लाजवाब लग रहे थे।

वहीं, रश्मिका मंदाना लाल रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ग्रीन बॉर्डर वाली लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने कमरबंध, मल्टी लेयर्ड ज्वेलरी और मैचिंग इयररिंग पहनी थी। स्लीक चोटी, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र से अपना लुक पूरा किया। वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

कपल ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में रॉयल वेडिंग की थी। कपल शादी के बाद पहले होमटाउन गया था और फिर उन्होंने फैन मीट रखी थी।

Back to top button