‘अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे 2790 भारतीयों को वापस भेजा’, केंद्र सरकार ने दी जानकारी

अमेरिका में अवैध रुप से रहने वाले और वहां रहने के मानदंड पूरा नहीं करने वाले 2,790 भारतीय जनवरी से अब तक यहां वापस आ चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रश्न के उत्तर में अपने साप्ताहिक प्रेसवार्ता में यह संख्या साझा की।

उन्होंने कहाकि इस साल जनवरी से अब तक लगभग 2,790 से अधिक भारतीय नागरिक यहां वापस भेजे गए हैं, जो उनके मानदंडों को पूरा नहीं करते थे और वहां अवैध रूप से रह रहे थे। हमने उनके प्रमाण-पत्रों और उनकी राष्ट्रीयता का सत्यापन किया और वे वापस आ गए हैं। यह कल यानी 29 अक्टूबर तक की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button