अमेरिका से आई सबसे बुरी खबर, नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर परमाणु हमले की आशंका!

नई दिल्ली: अमेरिका के सबसे बड़े नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर इन दिनों सबसे बड़ा खतरा मंडरा है। खतरा पर्ल हार्बर पर परमाणु हमले का है और ये खतरा किसी और से नहीं बल्कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की वजह से पैदा हुआ है।

नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर किम जोंग की नजर

किम जोंग उन अमेरिका के इस सबसे अहम फौजी बंदरगाह को किसी भी कीमत पर तबाह कर देना चाहता है। इसके लिए वो पर्ल हार्बर और हवाई द्वीप समूह पर परमाणु हमले की साजिश रच रहा है।

उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह की अजीबगरीब हरकतों से पूरी दुनिया सकते में है। वह किसी भी वक़्त पर्ल हार्बर पर मिसाइल अटैक कर सकता है। किम का ये हमला इस बार दूसरे विश्वयुद्ध से भी भयानक होगा।पर्ल हार्बर पर किम जोंग की नजर

नई खबरों के मुताबिक अब तानाशाह किम अमेरिका के सबसे बड़े जंगी बेड़े यानी पर्ल हार्बर और अमेरिकी द्वीप समूह हवाई को निशाना बनाने की साज़िश रच रहा है। अगर ये बात सच साबित हुई, तो दुनिया में कैसी तबाही मचेगी ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि अमेरिका ना सिर्फ़ किम जोंग उन की साज़िश को वक्त से पहले डि-कोड करना चाहता है।

Back to top button