जम्मू कश्मीर में भी लागू किया गया GST!

जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी जीएसटी बिल पास

श्रीनगर : एक जुलाई से पुरे देश में लागु किये गए जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) को लागु करने के लिए जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी बिल पास हो गया है. जीएसटी को अभी जम्मू कश्मीर में लागु नहीं किया गया था किन्तु अब एक देश एक टैक्स के रूप में जम्मू कश्मीर में भी जीएसटी को लागु कर दिया जायेगा. जम्मू कश्मीर में गुड्स एंड सर्विस टैक्स लागु करने के लिए असेंबली में प्रस्ताव पेश किया था, जिसमे कई लोगो के विरोध के बाद आज कल इसे पास कर दिया गया है.

जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी जीएसटी बिल पास

जीएसटी बिल को लेकर कल जम्मू कश्मीर विधानसभा में जमकर हंगामा भी हुआ था. एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जीएसटी बिल का इंडीपेन्डेंट एमएलए इंजीनियर राशिद ने विरोध किया था. अपोजिशन ने राशिद का समर्थन किया था.

शोर शराबा करने पर स्पीकर ने मार्शल्स से राशिद को सदन से बाहर ले जाने को कहा. लेकिन राशिद और अपोजिशन के मेंबर्स मार्शल्स से भी भिड़ गए. जिसमे सदन के स्टाफ का एक ऑफिशियल मेंबर बेहोश हो गया था. किन्तु कल सदन की चर्चा के दौरान जीएसटी बिल को पास कर दिया है.

Back to top button